के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। सपा नेता व्यवहार नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय पर हाल में ही सपा में शामिल हुए नेता रोहित पांडे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बताते चले की लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे बहुचर्चित चेहरा रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा में शामिल हुए थे उनका जनपद में प्रथम आगमन पर कांटे चौराहे से लेकर सपा कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
उसी कड़ी में सपा जिला कार्यालय के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के आयोजन में सपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित पांडे का स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में शामिल हुए सपा नेता व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कर्मठ सील व जुझारू नेता महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय में पहुंचकर अपने नेता रोहित पांडे को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया।
