कुदरहा। रविवार को मदरसा जामिया अरबिया अशरफिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद यूसुफ अंसारी द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही तरक्की का मूल आधार है। बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए, ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।”
मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद शरीफ मिस्बाही ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास को सराहा।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए तथा वक्ताओं ने आधुनिक और नैतिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया।
इस अवसर पर मौलाना अब्दुर्रकीब, मौलाना मुशब्बीर हुसैन, मौलाना फसीउल्लाह, मौलाना नुरुलहुदा, हाफिज रफी अहमद, मौलाना आस मोहम्मद, हाफिज मेहदी हसन, मोहम्मद अकरम, जाबिर अली, शमीम अहमद, रईस अहमद, अतीक अहमद, कारी मोहब्बत अली, अब्दुल हफीज, अरबाज अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही उमेश श्रीवास्तव, दिलशाद फातिमा, इरम फातिमा, रुखसाना अंजुम और अरीबा फातिमा ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
