मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर फर्जी मार्कशीट के जरिए यूपी पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाया है। युवक के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे पड़ोसी ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण का रहने वाला अवनीश सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा।
अवनीश ने बताया कि उसी के गांव के रहने वाले एक युवक ने वर्ष 2008 में दसवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें युवक की जन्म तिथि 5 मई 1993 दर्ज है। आप है कि कुछ सालों बाद उक्त युवक ने यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दी। जिसमें उत्तीर्ण होकर अब वह नौकरी पर लग गया है।
अवनीश ने आरोप लगाया कि इस परीक्षा में आरोपी ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ करते हुए इंटर की परीक्षा में अपनी जन्मतिथि और माता-पिता के नाम में फेर-बदल की है। अवनीश ने आरोपी की दोनों मार्कशीट अधिकारियों को दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
