सिंदुरिया(महाराज गंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार महाराजगंज सिंदुरिया रोड़ पर पतरेंगवा के पश्चिम बाबा ढाबा के पास ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने सामने जबरजस्त टक्कर हो गयी जिसमे कोतवाली थानक्षेत्रके खेमपिपरा निवासी गौरी शंकर पुत्र स्वर्गीय दुखी मद्धेशिया (63) दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वहीं इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सिंदुरिया थानक्षेत्रके पतरेगवा निवासी अरविंद पुत्र पूर्णवासी (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि गौरी शंकर मद्धेशिया को मृत बताकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक अन्य घायल की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
