
— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संतकबीरनगर। बंधन मैरिज हॉल में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश हित में एक बड़ा और सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही समय, संसाधन और धन की भी बचत होगी।






मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा, “देश भर में इस विषय पर सहमति बनाने का प्रयास हो रहा है। इस दिशा में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और इसके लाभों की जानकारी दें।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह गौतम मंचासीन रहे।
खलीलाबाद के सदर विधायक श्री अंकुर राज तिवारी ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से आम जनता परेशान हो चुकी है। इससे न केवल समय और संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि सरकारी कार्यों की गति भी बाधित होती है। एक राष्ट्र-एक चुनाव से इन सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
कार्यक्रम को मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सेतुबान राय ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने इस प्रणाली के फायदे एवं संभावित चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, जिला संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध निषाद, आदित्य यादव, गणेश पांडे सिंह उर्फ दीपक, विनोद पांडे, सत्यपाल पाल, पौली ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, राममिलन यादव, बसंत योगेंद्र सिंह, सतविंदर पाल पांडे, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक त्रिपाठी, सदर विधायक प्रतिनिधि उमेश तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।