के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। प्रधानमंत्री 10,000 कृषक उत्पादक संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत ख़राब प्रदर्शन करने वाले कृषक उत्पादक संगठनों के पुनर्जागरण और संवर्धन के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत तीन कृषक उत्पादक संगठनों का भौतिक निरीक्षण भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ0 विक्रांत सिंह द्वारा किया गया।



पीएम 10,000 एफपीओ कार्यक्रम भारत सरकार की केंद्रीय प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य 2027-28 तक 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और प्रोत्साहन करना है। इसे 2020 में छोटे किसानों को प्रौद्योगिकी, वित्त, इनपुट और बाजारों तक बेहतर पहुंच प्रदान करके, उनकी आय बढ़ाकर और कृषि को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया था।
निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले विकासखंड नाथनगर में स्थित गजपुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण किया गया जो वर्तमान में अपेक्षित परिणाम नहीं दे रही है। इनके द्वारा अवगत कराया गया कि इस कृषक उत्पादक कंपनी द्वारा खाद, बीज, दवा का व्यवसाय किया जाता था जो किन्हीं कारणों से लाभ न होने के कारण बंद किया गया है।
इस परिपेक्ष में डॉक्टर विक्रांत सिंह जी द्वारा कृषक उत्पादक कंपनी के पदाधिकारी को काफी विस्तार से कंपनी के संचालन के गूढ़ कार्यशैली एवं भारत सरकार के अन्य सहयोगी कार्यक्रम के मदद से सफल बनाने के सुझावों पर अमल करने के पहलुओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस एफपीओ को हर हाल में सुदृढ़ बनाते हुए इस कम्पनी से जुड़े किसानों की आय बढ़ाने हेतु भारत सरकार, प्रदेश सरकार के सहयोग से दृढ संकल्पित है।
इस विषय में डॉ0 विक्रांत सिंह द्वारा उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह के साथ भी एक गहन बैठक की गई। इसके अतिरिक्त क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठन (सीबीबीओ) भी इन कंपनियों के सहयोग हेतु संलग्न है जिनके प्रयासों को धरातल पर प्रदर्शित करने हेतु डॉ0 सिंह द्वारा संवाद स्थापित किया गया और इन्हें गतिशील बनाने के लिए लघु किसान कृषि-व्यापार संघ “कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संवर्धित संस्था” के माध्यम से सीबीबीओ को और अधिक प्रयास करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में विकासखंड पौली में पौली फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी पारा हरगोविंद एवं नंदन क्रंदन फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड ग्राम पटखौली विकास खंड पौली का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में एक अन्य एफपीओ अनुपम ऑर्गेनिक पौली वेजिटेबल फार्मर्स ग्राम –उमरिया पाण्डेय विकास खंड पौली का निरीक्षण किया गया जिसमें एफपीओ द्वारा तमाम जैविक उत्पाद बना कर विक्रय किया जाता है। यह एफपीओ काफी अच्छी अवस्था में है जिसके द्वारा विभिन्न तरह के उत्पादों जैसे जैविक आटा, सरसों का तेल, मल्टीग्रेन आटा इत्यादि बनाकर बाजार में विक्रय किया जाता है एवं यह आज अच्छा लाभ अर्जित कर रहा है।
