•देश-विदेश से जुटेंगे पूर्व छात्र, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को दिए जाएंगे लाइफ टाइम अचीवमेंट व स्मृति सम्मान
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में प्रस्तावित ग्रैंड एलुमनी मीट की तैयारियों को लेकर कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रीना पाठक ने की।


बैठक में एलुमिनी एसोशियेशन के संस्थापक समन्वयक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। आगे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समय निर्धारित किए जाने की प्रतीक्षा हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप कालेज के पूर्व छात्र वर्तमान में खजनी के विधायक, पूर्व मंत्री भारत एवं प्रदेश सरकार श्रीराम चौहान की सहमति प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम हेतु पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक पांडेय एवं भूपेंद्र सिंह राणा मुख्यमंत्री से मिलकर औपचारिक आग्रह कर चुके हैं।
कालेज के पूर्व छात्र एवं विधायक खजनी श्री राम चौहान जी ने भी मुख्यमंत्री से कार्यक्रम हेतु आग्रह किया है। यह भी तय हुआ 2023 की तरह 2026 में भी बस्ती की धरती पर पुनः एक इतिहास रचा जाएगा जब देश विदेश से हमारे पूर्व छात्र यहाँ आकर कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
कार्यक्रम में प्रशासन, न्याय पालिका, शिक्षा कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे देश विदेश में विशेष पहचान बना चुके कुछ पूर्व छात्रों को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा जो पूर्व प्राचार्य डाक्टर पारस नाथ त्रिपाठी की स्मृति में होगा।
कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट एलुमिनी अवार्ड सहित हिन्दी विषय में उत्कृष्ट छात्र को स्वर्गीय श्रीमती आशा एवं डाक्टर राम दल पाण्डेय की स्मृति में साथ ही स्वर्गीय डाक्टर रामेश्वर दयाल पाण्डेय की स्मृति में केमेस्ट्री विषय में उत्कृष्ट छात्र को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफ़ेसर रीना पाठक, एलुमिनी एसोशियेशन के संस्थापक समन्वयक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय, डाक्टर शिवेंद्र मोहन पांडेय, रवि शंकर शुक्ला, दिलीप पाण्डेय सहित कालेज के शिक्षक एवं एलूमनी एसोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
