डीएम के निरीक्षण के बाद सिंहद्वार चौक पर कार्रवाई, नगर निगम को कड़ी फटकार।
रिपोर्ट: दीपक कुमार(फोटो जर्नलिस्ट)
हरिद्वार (उत्तराखंड)। गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंहद्वार चौक पर अतिक्रमण और गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।



जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। रेडी, पटरी और ठेली लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा सामान भी जब्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में अवैध निर्माण और गंदगी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि नियमित निगरानी कर दोबारा अतिक्रमण न होने दिया जाए।
