बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमें बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके उद्देश्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने जीवन भर वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष किया।
कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजेन्द्र चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने अपने पूरे जीवन में पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ भी कार्य किया था।
बताया गया कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने बीएससी के बाद एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और देश के नामी वकीलों में उनका स्थान रहा। लोक अदालत के गठन का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है। वे प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे और समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवपूजन चौरसिया, जयराम चौरसिया, शोभनाथ चौरसिया, पंकज चौरसिया, नरेंद्र चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, राजीव चौरसिया, नागेंद्र चौरसिया, रामयज्ञ चौरसिया, नंदलाल चौरसिया, तिलकराज, तिनेश्वर चौरसिया, सूरज चौरसिया, गोविंद चौरसिया, रामदत्त, श्यामसुंदर चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, मोनू चौरसिया, रामस्वार्थ चौरसिया, राजू चौरसिया, वासुदेव चौरसिया, रामनारायण चौरसिया, हरिनारायण चौरसिया, गुलाब सोनकर, गीता भारती, विजय लक्ष्मी, आर.डी. गोस्वामी, डॉ. देवेन्द्रनाथ, सावित्री सिंह, रामप्रकाश सुमन, नितराम, मधुबन यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अजय यादव, राहुल सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रशांत यादव, दिनेश तिवारी, रजनीश यादव, श्याम यादव, निजामुद्दीन, अब्दुल कयूम, उदित पांडेय, गौरीशंकर, अंकित यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
