•1 से 15 मार्च तक चले अभियान में 4.36 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
गोरखपुर।
रेल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 से 15 मार्च 2026 तक विभिन्न रेल खंडों में संचालित किया गया।
रेल प्रशासन के अनुसार महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के निर्देशन और प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। इसके तहत गोरखपुर–गोण्डा, गोरखपुर–सीवान, गोरखपुर–भटनी, गोरखपुर–बेलथरा रोड तथा गोरखपुर–मऊ रेल खंडों में विशेष जांच की गई।।
अभियान के दौरान वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक/सामान्य, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/एफएम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/पीएम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/मुख्यालय और सचिव/प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टीमों ने ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन जांच की।
जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रेनों में चल रही पेंट्रीकार और ऑन-बोर्ड कर्मचारियों के परिचय पत्रों की भी जांच की गई।
इस अभियान में कुल 701 बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक सामान के मामले पकड़े गए। इनसे 4,36,275 रुपये का जुर्माना वसूल कर रेलवे के खाते में जमा कराया गया।
रेल प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
