लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज बुधवार को जनपद लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक, महिला जनसुनवाई तथा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष प्रातः 10:30 बजे विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से प्रस्थान कर 11:00 बजे राज्य महिला आयोग के सभागार, तृतीय तल, विभूतिखंड, गोमतीनगर पहुंचेंगी। यहां वह महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित बैठक में भाग लेंगी।
बैठक के बाद उपाध्यक्ष महिला जनसुनवाई करेंगी, जिसमें पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इसके पश्चात उपाध्यक्ष 12:45 बजे राज्य महिला आयोग सभागार से प्रस्थान कर 1:00 बजे वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ पहुंचेंगी।
यहां वह केंद्र का निरीक्षण करेंगी और आयोजित महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद उपाध्यक्ष 1:30 बजे वन स्टॉप सेंटर से प्रस्थान कर 1:45 बजे लोक बंधु चिकित्सालय पहुंचेंगी। यहां वह चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी तथा आयोजित किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से उपाध्यक्ष महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगी।
