के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी०जी० कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 185 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीकी को अपनाकर देश के युवाओं को कौशल सिखा करके तकनीकी शिक्षा देश को आत्मनिर्भर बनाने और उसके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ०रंगनाथ तिवारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा लोगों को बेहतर रोजगार और उच्च प्रति व्यक्ति आय के अवसर प्रदान करके उनके जीवन स्तर में सुधार करती है।
वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा में तकनीकी का प्रयोग छात्रों में सकारात्मक सोच एवं समस्या समाधान कौशल विकसित करती है जो नवाचार और उन्नत के लिए आवश्यक है। टैबलेट प्राप्त करके छात्र-छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता के अनुभूति स्पष्ट दिखाई पड़ रही थी।कार्यक्रम का संचालन मुख्य नियंता हरिशंकर शुक्ला जी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता प्रमोद यादव,आनंद शुक्ला, दुर्गेश शर्मा, संजय पाल, रणविजय सिंह, अतुल कृष्ण मिश्र,तुफैल अहमद, अरशद खान, शशि चौधरी विनीत कुमार, विनीता राय, विनीता प्रजापति, सूर्यसेन मिश्रा, दुर्गेश चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
