•मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला।
बस्ती। अपराइज ट्यूटोरियल्स के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार को संस्थान में सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए निदेशक एवं शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
निदेशक अरुण कुमार एवं ऋषभ राज ने बताया कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में अंशिका चौधरी और आयुष ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सोनम राव ने 91 प्रतिशत, आकृति श्रीवास्तव और अभिमन्यु पाण्डेय ने 90-90 प्रतिशत तथा यशस्वी चौधरी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर अपराइज परिवार के प्रधानाचार्य कुन्दन कुमार रंजन सहित मिथलेश कुमार, विनीत सिंह, अहमदुल्लाह सिद्दीकी, अरविन्द कुमार, सूरज चौधरी, इन्द्रासन, अरसलान, शिवराम, राजेश कुमार, श्यामजी और अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
