केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। विकासखंड बघौली के ग्राम पंचायत चांदी दिया में मंगलवार देर रात चोरी की एक घटना सामने आई। ग्राम प्रधान धीरेंद्र चौधरी के घर में रात लगभग 11 बजे एक अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसने का प्रयास कर रहा था।
बताया जाता है कि आहट मिलने पर प्रधान की नजर चोर पर पड़ गई, जिसके बाद चोर मौके से भागने लगा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि, भागने के दौरान वह अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गया।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर रत्नेश चौधरी के घर सुरक्षित खड़ा करवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद वाहन का नंबर UP58J1065 है, जो दिनेश सिंह पुत्र राम निरंजन सिंह, निवासी घेचुआ बखिरा, संत कबीर नगर के नाम पंजीकृत है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोर की तलाश की जा रही है।
