बस्ती। युवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा विगत दिनों राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीतकर आए खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
नेशनल इण्टर कॉलेज के छात्र आदर्श वर्मा ने राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक व अंशिका ने उत्तर प्रदेश की बालिका खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक व विद्यालय की काजल यादव ने राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था।
युवा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन छात्राओं से प्रेरित होकर और भी छात्रों को खेल प्रतिस्पर्धा में आगे आना चाहिए और अपने माता-पिता विद्यालय गांव और देश का नाम रोशन करना चाहिए कार्यक्रम में मौजूद रहे।
युवा संघ के संस्थापक यशवंत पाण्डेय, संरक्षक डॉ यश कुमार, अभिषेक कसौधन संगठन संयोजक करूणेश मणि पाठक युवा संघ अजय ओझा राजवंत पांडे यंग संगठन के तमाम साथी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश वर्मा सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।
