— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को रंगों के त्योहार होली का उल्लास पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के धर्मपुरा स्थित आवास पर आज सुबह से ही समर्थकों और क्षेत्रीय नागरिकों का जमावड़ा लगा रहा। गाजे-बाजे और पारंपरिक फगुआही नृत्य के बीच होली का उत्सव प्रारंभ हुआ।



विधायक अंकुर राज तिवारी ने क्षेत्रवासियों के साथ पारंपरिक रूप से अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी।
इस अवसर पर मृदुभाषी समाजसेवी एवं विधायक के चाचा उदय राज तिवारी ने भी आवास पर आए लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और देर तक होली के गीतों पर लोग झूमते रहे।
