— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जनपद में उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई जब एक महिला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने भाजपा नेता अरविंद सिंह पर कथित अभद्रता का आरोप लगाया। मामले के विरोध में जिले के सभी 9 ब्लॉकों के कर्मचारियों ने विकास भवन पर ताला जड़ते हुए धरना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के चलते विकास भवन का समस्त कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे विभिन्न विकास कार्यों पर भी असर पड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
घटना को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। महिला अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
