कुदरहा,बस्ती। समाजवादी पार्टी की महादेवा (311) विधानसभा इकाई की मासिक समीक्षा बैठक “एकता मैरिज हॉल बेईली” में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा रहे। उनके आगमन पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मोहम्मद युसूफ अंसारी, महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अतिथि विजय बहादुर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे जमीन पर उतरकर जनता की समस्याओं को सुनें और संगठन को और अधिक गतिशील बनाएं।
बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब सोनकर,नगर अध्यक्ष अब्दुल कलाम, धर्मेंद्र पासवान, कैश मोहम्मद, इरशाद खान, गीता भारती, रिंटू यादव, विजय यादव, निसार अहमद आदि उपस्थित रहें।
बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मिशन-2027 के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
