नई दिल्ली। ऑनलाइन एडल्ट कंटेंट ब्राउज़ कर रहे एक युवक के सामने उस वक्त चौंकाने वाला सच सामने आ गया, जब उसे एक वीडियो में खुद को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहचान में आ गया। यह सनसनीखेज मामला चीन का है, जिसने प्राइवेसी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, 2023 में हांगकांग निवासी एरिक (बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दक्षिणी चीन के शेन्ज़ेन शहर के एक होटल में ठहरा था। कुछ हफ्तों बाद जब वह एक एडल्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देख रहा था, तभी उसकी नजर एक ऐसे वीडियो पर पड़ी जिसने उसके होश उड़ा दिए।
कुछ ही सेकंड में खुल गई सच्चाई
वीडियो के शुरुआती हिस्से में ही एरिक ने होटल का वही कमरा पहचान लिया, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका था। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, उसे साफ हो गया कि फुटेज में दिख रहा कपल कोई और नहीं, बल्कि वही दोनों हैं।
छिपे कैमरे से की गई रिकॉर्डिंग
फुटेज में कपल को होटल के कमरे में प्रवेश करते, सामान रखते और निजी समय बिताते हुए दिखाया गया था। जांच में सामने आया कि यह पूरा वीडियो कमरे में लगे एक छिपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उनकी अनुमति के बिना यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया, जिसे हजारों लोग देख चुके थे।
एरिक ने इस अनुभव को डरावना और झकझोर देने वाला बताया। उसने कहा कि एक जासूसी कैमरे ने लगभग एक घंटे तक उनकी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया। एरिक के अनुसार, ऐसे वीडियो इसलिए ज्यादा लोकप्रिय होते हैं क्योंकि इनमें दिखने वाले लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है।
गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया
जब एरिक ने यह बात अपनी पार्टनर एमिली को बताई, तो शुरुआत में उसे यकीन नहीं हुआ और उसने इसे मजाक समझा। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा, तो वह बुरी तरह डर गई। उसे चिंता सताने लगी कि कहीं उसके परिचित लोग पहले ही यह वीडियो ऑनलाइन न देख चुके हों। यह मामला होटल में मेहमानों की निजता, सुरक्षा व्यवस्था और छिपे कैमरों के बढ़ते खतरे पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
