बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के मथौली स्थित सीडीए एकेडमी स्कूल में शनिवार को एक भव्य फन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे–मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत व अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सीडीए एकेडमी की प्रबंधक अरुणा सिंह पाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बच्चों को हर क्षेत्र में अनुभव दिलाना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।
कार्यक्रम में अन्वी श्रीवास्तव, कुंज, आकाशदीप, अद्विका, अनन्या, सौम्या, युवराज, निशिका, जिज्ञासा पाण्डेय, वेदांत, अथर्व, युग, वीराज पाल, प्रभात सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ नेहा शुक्ला, नूतन दुबे, नीलू शर्मा, कोमल जायसवाल, भावना सिंह, ज्योतिका राय तथा संजय यादव, रेनू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
