•मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन हेतु निर्धारित समयसीमा जारी, देखें अंतिम तिथि।
बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनॉक 06.01.2026 मंगलवार को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्येक पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्र) एवं मतदेय स्थलों पर संबंधित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा किया जायेंगा। उक्त स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि वे आलेख्य प्रकाशन दिवस दिनॉक 06.01.2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन उक्त स्थलो पर कर सकते है। दावे और आपत्तिया दिनॉक 06.01.2026 मंगलवार से दिनॉक 06.02.2026 शुक्रवार तक प्राप्त की जायेंगी तथा उनका निस्तारण दिनॉक 27.2.2026 शुक्रवार तक किए जाने हेतु आयोग द्वारा किये जाने का आयोग द्वारा समयसीमा निर्धारित की गयी है।
उन्होने बताया कि आयोग द्वारा 04 अर्हक तिथिया निर्धारित की गयी है, दावे और आपत्तिया प्राप्त करने की उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 व 01 अक्टूॅबर 2026 को अर्ह हो रहे है, तो ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 (अनुलग्नक-प्ट) भर कर संबंधित बूथ लेबल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते है। निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने/मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हॉकन करने/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर उपलब्ध कराये जा सकते है।
मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए आनलाईन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app या https://voters.eci.gov.inके माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।
