लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनातियां की गई हैं।
सहारनपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बनाया गया है। मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह अब बहराइच में इसी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का तबादला मेरठ कर दिया गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागयाच को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर भेजा गया है।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा को मीरजापुर में अपर पुलिस अधीक्षक(नक्सल) बनाया गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) की जिम्मेदारी दी गई है।
संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) के पद पर तैनात किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी को जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, अलीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक को सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखें जारी लिस्ट:-

