लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब 35 पीपीएस अधिकारियों को भी इधर-उधर कर नई तैनाती दी गई है। शासन के इस निर्णय को पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार, बहराइच में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह को उपसेनानायक, एसडीआरएफ मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।
प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात आलोक सिंह-III को रायबरेली भेजा गया है, जबकि जौनपुर के अजीत कुमार रजक को गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बनाया गया है। बुलंदशहर के तेजवीर सिंह को अंबेडकरनगर तथा अंबेडकरनगर के श्याम देव को फतेहपुर पीएसी में उपसेनानायक पद पर भेजा गया है।
मिर्जापुर के मनीष कुमार मिश्रा को अलीगढ़, प्रतापगढ़ के शैलेन्द्र लाल को उन्नाव, तथा लखनऊ कमिश्नरेट की जया शाण्डिल्य को मेरठ में नई जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के कृष्ण कांत सरोज को विशेष जांच शाखा, लखनऊ में तैनात किया गया है।
जालौन के प्रदीप कुमार वर्मा को सीतापुर पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है, जबकि कानपुर देहात के राजेश कुमार पाण्डेय-II को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। मथुरा के अवनीश कुमार मिश्रा को पीएसी मुख्यालय लखनऊ तथा गाजियाबाद कमिश्नरेट की श्वेता कुमारी यादव को मथुरा भेजा गया है।
इसके अलावा, बलिया के कृपा शंकर को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और चंदौली की स्नेहा तिवारी को बलिया में नई तैनाती मिली है।
दूसरी सूची में भी कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसमें मेरठ, सीतापुर, आजमगढ़, बदायूं, चित्रकूट, फतेहगढ़ और अन्य जनपदों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार के इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना बताया जा रहा है।
देखें जारी लिस्ट:-



