•बैठक में मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार व लाभार्थी चिन्हांकन के निर्देश।
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है।
इस संबंध में सोमवार को माननीय जनपद न्यायाधीश शमसुल हक़ के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक आहूत की गई। बैठक में मेगा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बताया गया कि उक्त मेगा शिविर में जनपद के सभी सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन व्यक्ति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल सके।
उक्त मेगा शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
