गोरखपुर। होली पर्व के बाद यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न शहरों के लिए कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में मार्च 2026 के लिए 16 मार्च की शाम तक विभिन्न श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ और सीटें उपलब्ध हैं।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 05045 लालकुआँ–राजकोट विशेष गाड़ी में 29 मार्च को शयनयान श्रेणी में 206 बर्थ खाली हैं। इसी तरह 05301 मऊ–अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 19 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 95, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 266 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 62 बर्थ उपलब्ध हैं।
05005 बढ़नी–अमृतसर विशेष गाड़ी में 25 मार्च को शयनयान श्रेणी में 162 बर्थ खाली हैं। वहीं 05023 गोमतीनगर–खातीपुरा विशेष गाड़ी में 17 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 19, एसी तृतीय श्रेणी में 24 तथा शयनयान श्रेणी में 165 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त 05060 लालकुआँ–कोलकाता विशेष गाड़ी में 19 मार्च को एसी प्रथम श्रेणी में 4, एसी द्वितीय श्रेणी में 43 तथा एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 173 बर्थ उपलब्ध हैं। 05634 गोरखपुर–नारंगी विशेष गाड़ी में 20 मार्च को एसी तृतीय श्रेणी में 16 बर्थ खाली हैं।
वहीं 04730 गोरखपुर–श्री गंगानगर विशेष गाड़ी में 20 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 20, एसी तृतीय श्रेणी में 54 और शयनयान श्रेणी में 72 बर्थ उपलब्ध हैं। 09196 मऊ–वडोदरा विशेष गाड़ी में 22 मार्च को एसी प्रथम श्रेणी में 8, एसी द्वितीय श्रेणी में 39 और एसी तृतीय श्रेणी में 157 बर्थ उपलब्ध हैं, जबकि 29 मार्च को एसी प्रथम श्रेणी में 5, एसी द्वितीय श्रेणी में 29 और एसी तृतीय श्रेणी में 100 बर्थ खाली हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
