प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कालेज ने भानु प्रताप सिंह क्लब को आठ विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
केपी कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन (आदित्य राज तिवारी 74 नाबाद, शुभम गुप्ता 39, विभव कुशवाहा 31, कुलदीप मिश्र 26, प्रमोद यादव 20, दीपक यादव 5/30, रोहित राजपाल, राहुल राजपाल व आदर्श मिश्र एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कालेज ने 27.4 ओवर में दो विकेट पर 222 रन (राहुल राजपाल 147 नाबाद, सिद्धार्थ मिश्र 30 नाबाद, वीर प्रताप 26, अमन मिश्र व कुलदीप मिश्र एक-एक विकेट) बना लिये। मैच में अजय कुमार व अरुण कुमार अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
