बस्ती। बस्ती मण्डल के सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया गर्ल्स इण्टर कॉलेज में ‘विश्व पृथ्वी दिवस 2026’ के अवसर पर बुद्धवार को सुमन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान सिद्धार्थनगर द्वारा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘हमारी ऊर्जा हमारा ग्रह’ थीम पर एक विशाल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम श्रीवास्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने विकास और प्रकृति के बीच संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को ‘पर्यावरण संरक्षक’ की भूमिका निभानी होगी ताकि आने वाला कल सुरक्षित रहे, साथ साथ स्कूली बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत के विषय में जागरूकता प्रदान किया।
संस्थान के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव की धुरी बताते हुए जल संचयन और ऊर्जा बचत की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्राओं, शिक्षकों और विजय प्रसाद शर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्र, श्रीमती सुमन मिश्रा, रामजीत चौधरी, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, मुन्नू लाल वर्मा, वाजिद अली, अशोक कुमार अंबेडकर, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, फरहीन मलिक, फातिमा, मलिक समद बाबू , नवनीत श्रीवास्तव रामकुमार यादव, अमित पाण्डेय, सुनील वर्मा व अजय श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर शपथ लिया कि वे विद्युत और सभी प्रकार की ऊर्जा का बिना किसी अपव्यय के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करेंगे, जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे, तथा स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए अपने दैनिक जीवन में सतत प्रथाओं को अपनाकर समाज को भी प्रेरित करेंगे क्योंकि ऊर्जा और पर्यावरण का संरक्षण ही धरती माता और आने वाली पीढ़ियों के हित में अनिवार्य है।
इस संकल्प के उपरांत शिक्षक अरविन्द मिश्रा ने प्लास्टिक मुक्ति और शिक्षिका पूजा वर्मा ने हरित ऊर्जा पर व्याख्यान दिया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पोस्टर-निबंध जैसी विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर शपथ ग्रहण किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और संस्था के प्रबन्धक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
