•गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव।
•क्षेत्रीय यात्रियों को विशेष सुविधा के लिए जनकपुर रोड स्टेशन पर नया ठहराव।
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05741/05742 किशनगंज–लालकुआँ–किशनगंज होली विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन किशनगंज से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा लालकुआँ से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी।
यात्रियों की मांग को देखते हुए इस विशेष गाड़ी को जनकपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
निर्धारित समयानुसार 05741 किशनगंज–लालकुआँ होली स्पेशल ट्रेन किशनगंज से प्रातः 08:30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों होते हुए अगले दिन 16:55 बजे लालकुआँ पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05742 लालकुआँ–किशनगंज विशेष ट्रेन लालकुआँ से रात्रि 20:10 बजे चलकर तीसरे दिन 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में अलुआबाड़ी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान, साधारण द्वितीय श्रेणी तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है
