•महा आरती व प्रसाद वितरण के साथ होगा भव्य आयोजन।
बस्ती। भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शुकवार को सिंधी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिंधी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास के आवास से प्रारंभ होकर करुआ बाबा मंदिर, मंगल बाजार होते हुए श्री झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं और समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छमन दास, कमल सावलानी, वासु लखमानी, विकास लखमानी, शिखर सावलानी, सुरेश, विपिन, हीरा, चेतन, तुषार, मुकेश, संजय, माला सावलानी, जया फतवानी, रेनू, प्रभा, सपना, शीला, नेहा, कोमल, अंजली, उषा और मुस्कान सहित कई लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
