देहरादून। देहरादून रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध ट्रॉली बैग की सूचना पर पुलिस, आरपीएफ, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), फायर सर्विस एवं 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम द्वारा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों और समन्वय का परीक्षण किया।






मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता द्वारा संदिग्ध बैग को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास (मॉक ड्रिल) था, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय को परखना था।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छुएं नहीं, बल्कि तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।सुरक्षा एजेंसियों ने संदेश दिया कि सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
