•64 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण।
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में तहसील रूधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 32, पुलिस के 9, विकास के 4, विद्युत के 8, पूर्ति विभाग के 9 तथा उप निबंधक और नहर विभाग के 1-1 मामले शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, बीएसए अनूप तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
