•25–26 फरवरी व 4–5 मार्च को एलटीटी से, 27–28 फरवरी व 6–7 मार्च को बनारस से होगी संचालन
गोरखपुर। Northeast Frontier Railway के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन 4 फेरों के लिए किया जाएगा।
01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस होली विशेष गाड़ी 25 एवं 26 फरवरी तथा 4 एवं 5 मार्च 2026 (बुधवार एवं वृहस्पतिवार) को Lokmanya Tilak Terminus से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन थाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर एवं सूबेदारगंज होते हुए रात 23:30 बजे Varanasi Junction पहुंचेगी।
वापसी में 01074 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 27 एवं 28 फरवरी तथा 6 एवं 7 मार्च 2026 (शुक्रवार एवं शनिवार) को बनारस से 05:30 बजे प्रस्थान कर सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण एवं थाणे होते हुए 16:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 09 शयनयान श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 साधारण द्वितीय श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
