•24 फरवरी से 8 मार्च तक द्विसाप्ताहिक संचालन, 18 कोचों के साथ यात्रियों को मिलेगी राहत।
गोरखपुर। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा 01431/01432 पुणे–गाजीपुर सिटी–पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की गई है। यह विशेष ट्रेन कुल 4 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
01431 पुणे–गाजीपुर सिटी होली विशेष गाड़ी 24 एवं 27 फरवरी तथा 3 एवं 6 मार्च 2026 (मंगलवार एवं शुक्रवार) को पुणे जंक्शन से प्रातः 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर एवं औड़िहार होते हुए सायं 19:05 बजे गाज़ीपुर सीटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में 01432 गाजीपुर सिटी–पुणे विशेष गाड़ी 26 फरवरी तथा 1, 5 एवं 8 मार्च 2026 (रविवार एवं वृहस्पतिवार) को प्रातः 04:20 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन औड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 16:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 06 शयनयान श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 साधारण द्वितीय श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
