बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ‘पूर्व माध्यमिक’ शिक्षक संघ की बैठक जनपदीय महामंत्री इजहारुल हक अंसारी की पहल पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर के परिसर में मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही सर्व सम्मति से संघ के पदाधिकारी घोषित किये गये। अम्बिका प्रसाद पाण्डेय जिला संरक्षक, अजय कुमार पाल जिलाध्यक्ष घोषित किये गये।
जिला संरक्षक अम्बिका प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि अजय कुमार पाल की अध्यक्षता में संगठन अपने नए मुकाम को प्राप्त करेगा। जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से निर्वहन करेंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश , जिला मंत्री इजहारुल हक अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, उमेश जी मौर्य, मनीष मिश्रा, दिनेश शुक्ल, विजय कुमार पाण्डेय, मुहम्मद आलम, सुशील पटेल, शिवाजी पाण्डेय, सन्तोष श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक सम्मानित अध्यापकगण उपस्थित रहे।
