गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 04060/04059 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली (वाया गोरखपुर) होली विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से 20 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक तथा सुपौल से 22 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक कुल 15 फेरों में प्रतिदिन चलेगी।
04060 नई दिल्ली–सुपौल होली विशेष ट्रेन नई दिल्ली से रात 21:35 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए दोपहर 15:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे सुपौल पहुंचेगी।
वापसी में 04059 सुपौल–नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन सुपौल से सुबह 07:00 बजे रवाना होकर सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर तथा रात 21:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम 16:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआर के 02 कोच शामिल हैं। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
