•छपरा, सीवान तथा देवरिया सदर इन स्टेशनों पर होगा ठहराव।
गोरखपुर। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर ने सियालदह और गोरखपुर के बीच होली विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष गाड़ी कुल तीन फेरों में चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 03131 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी तथा 02 एवं 05 मार्च, 2026 को सियालदह रेलवे स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान तथा देवरिया सदर होते हुए दूसरे दिन सायं 18:00 बजे गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में 03132 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से रात्रि 21:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 तथा एसएलआरडी के 2 कोच लगाए जाएंगे। कुल 22 कोचों वाली यह गाड़ी होली के दौरान पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत प्रदान करेगी।
रेलवे विभाग ने बताया कि होली के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो सके।
