•प्रयागराज जंक्शन व सूबेदारगंज से होकर गुजरेंगी विशेष गाड़ियां
रिपोर्ट: राकेश कुमार।
प्रयागराज। होली पर्व के मद्देनज़र रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार, झांसी, खुर्दा रोड और मालदा टाउन के बीच चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन तथा सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। समाचार लिखे जाने तक इन विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है।
🔹 झांसी–खुर्दा रोड स्पेशल (01929/01930)
- गाड़ी संख्या 01929: 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को झांसी से प्रातः 4:55 बजे प्रस्थान।
- शाम 5:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचकर अगले दिन शाम 7:30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
- वापसी (01930): 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को खुर्दा रोड से रात 12:35 बजे प्रस्थान।
- रात 11:15 बजे सूबेदारगंज और अगले दिन सुबह झांसी पहुंचेगी।
🔹 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल (03435/03436)
- गाड़ी संख्या 03435: 2 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से रवाना।
- अगले दिन रात 1:50 बजे प्रयागराज जंक्शन और दोपहर में आनंद विहार पहुंचेगी।
- वापसी (03436): 3 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से दोपहर 3:35 बजे प्रस्थान।
- रात 3:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
🔹 आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल (04070/04069)
- गाड़ी संख्या 04070: 20, 24, 27 फरवरी तथा 3 व 6 मार्च को आनंद विहार से रात 12:20 बजे प्रस्थान।
- सुबह 10:00 बजे प्रयागराज और रात 8:30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।
- वापसी (04069): उन्हीं तिथियों पर रात 10:30 बजे शेखपुरा से चलकर सुबह 9:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
🔹 आनंद विहार–खुर्दा रोड स्पेशल (04066/04065)
- गाड़ी संख्या 04066: 27 फरवरी व 3 मार्च को आनंद विहार से रात 12:30 बजे प्रस्थान।
- सुबह 10:20 बजे सूबेदारगंज और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
- वापसी (04065): 28 फरवरी व 4 मार्च को खुर्दा रोड से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान।
- अगले दिन शाम 5:55 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
यात्रियों को होगी सहूलियत
होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से प्रयागराज और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि करने की अपील की है।
