•रूधौली में भाजपा की चौपाल में बजट 2026 पर हुई चर्चा
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र स्थित अरदा मैरिज हॉल परिसर में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश के बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बजट को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि इसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की हानि हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विपक्ष की टिप्पणियों से गुमराह न हों।
संजय प्रताप जायसवाल ने ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं तथा यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
