के.के. मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर: जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसल उत्पादन के आकलन हेतु क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तहसील खलीलाबाद के विकासखंड खलीलाबाद स्थित ग्राम पंचायत पटखौली में किया गया।
निरीक्षण के दौरान चयनित कृषक शैलेश कुमार के गाटा संख्या 116 में अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई CCE APP के माध्यम से कराई गई। क्रॉप कटिंग के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 19.700 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर अनुमानित उत्पादन 45.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल नीतू प्रजापति सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।
