बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में एसडीजी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दिव्यांशी वर्मा ने ऑल ओवर रैंक 15 तथा साक्षी वर्मा ने ऑल ओवर रैंक 67 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
कप्तानगंज विकास खंड के कौड़ीकोल गांव निवासी दिव्यांशी वर्मा (पुत्री विनोद वर्मा) तथा भुवनपुर की साक्षी वर्मा (पुत्री कन्हैयालाल) की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दोनों छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्कूल मैनेजर सुमन वर्मा ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में छात्र-छात्राएं इससे प्रेरणा लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
