जौनपुर/लखनऊ। जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केवटली, पोस्ट राजपुर निवासी 24 वर्षीय युवक विपिन मिश्रा 08 फरवरी 2026 से लापता हैं। वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए, जिसके बाद से परिजन चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार विपिन मिश्रा, पुत्र विजय कुमार मिश्रा, 08 फरवरी को चारबाग स्टेशन पर देखे गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल नंबर +91 73919 94100 भी वर्तमान में संपर्क से बाहर बताया जा रहा है।
गुमशुदा युवक का हुलिया इस प्रकार है— लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, रंग गेहुंआ। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को विपिन मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7620129134, 9161347752 या 6386850453 पर संपर्क करें, ताकि युवक को सकुशल घर वापस लाया जा सके।
