बस्ती। बढनी स्थित महर्षि वशिष्ठ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय विशेष पूजा-अनुष्ठान सोमवार से प्रारंभ हो गया। वृंदावन धाम से पधारे आचार्यों ने नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्वलित कर विधिवत यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य नीरज परासर एवं प्रभाकर मिश्र के निर्देशन में 11 विद्वानों ने महर्षि वशिष्ठ, माता अरुंधति तथा श्रीराम व उनके चारों भाइयों की प्रतिमाओं का जलाधिवास संस्कार सम्पन्न कराया।
मुख्य यजमान के रूप में भागवत प्रसाद मिश्र, चन्द्र भूषण मिश्र, सावित्री मिश्र, साधना मिश्रा और उषा मिश्रा ने यज्ञ में सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य 18 फरवरी को बस्ती पहुंचेंगे और उसी दिन शाम 3 बजे से वशिष्ठ आश्रम, बढनी में विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि 18 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा तथा सायं 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
इस दौरान मुंबई से बॉलीवुड गायक नीरज तिवारी, मथुरा की प्रसिद्ध गायिका नम्रता सिंह, टीवी रियलिटी शो प्रतिभागी उर्मिला राज, लखनऊ की मोहिनी द्विवेदी, राजेश आर्य, डॉ. रंजना अग्रहरि, सत्यम सिंह निक्कू, अमरेश पाण्डेय, धनुषधारी चतुर्वेदी, पंकज गोस्वामी, प्रभा त्रिपाठी, जागृति सिंह, अनमोल शाही, शुभम गुप्ता सहित अनेक ख्यातिलब्ध कलाकार भजन प्रस्तुति देंगे।
पूजा समारोह में अध्यक्ष सतीश मिश्र, रत्नेश मिश्र, आशुतोष कुमार, संतोष मिश्र, राकेश मिश्र, विकास मिश्र, अंशु मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
