बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने पटेल चौक के पास स्थित मटका रेस्टोरेन्ट का सोमवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खानपान में शुद्धता अत्यंत आवश्यक है और यह सराहनीय पहल है कि नई पीढ़ी पारंपरिक भोजन शैली की ओर फिर से रुख कर रही है। विशिष्ट अतिथि अशोक मिश्र और अनूप मिश्र ने कहा कि मटके में तैयार भोजन के कई प्राकृतिक लाभ होते हैं, जिनका लाभ अब बस्तीवासियों को भी मिलेगा।

रेस्टोरेन्ट के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार और रवि उपाध्याय ने उद्घाटन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता का स्वादिष्ट और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर रविकांत दूबे, सोमनाथ, रवि तिवारी, आशीष चौधरी, अंकित चौधरी, शुभम यादव, अजीत मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
