•पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव ने किया उद्घाटन, जनसेवा की पहल को मिली सराहना।
लम्भुआ, सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से लम्भुआ के कृष्णा नगर में “श्री जय श्री कृष्णा” निशुल्क प्याऊ का भव्य शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के जयघोष के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि तपती धूप में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सच्ची जनसेवा का उदाहरण है। इस प्याऊ के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कृष्णा नगर के सभासद राजेंद्र यादव सहित राममूर्ति वर्मा, गंगाराम गौतम, मंडल सिंह, बलराम यादव, अमित कुमार, राहुल प्रजापति, विजयपाल, अनिल विश्वकर्मा, सतीश वर्मा, सुनील पाल, बम बहादुर पाल, रामपाल, रामप्रकाश गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष घनश्याम गौड़, समाजसेवी अमित कुमार यादव, विकास यादव, भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ संगठन मंत्री मुरलीधर शुक्ला, रामप्रकाश (हवलदार) एवं अंकित पाल समेत अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे जनसेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जो सीधे जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाते हैं। यह निशुल्क प्याऊ न केवल लोगों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत करेगा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
