➡️ संगठन मजबूती और बूथ स्तर पर तैयारी तेज करने पर रहा जोर।
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरेज हाल में मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, बनारस और प्रयागराज मंडल के प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुटी है। उन्होंने बूथ और सेक्टर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें और प्रभावी बनाने तथा चुनावी तैयारियां तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी उदयभान, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, राम सूरत चौधरी और संजय धूसिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही मायावती के संकल्प साकार होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।
बैठक के दौरान सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक, रामकिशोर पाठक, विजय पाण्डेय, संजय चौधरी, सुशील शुक्ल, सुनीता दूबे, राधिका तिवारी, सत्यनारायण मिश्र, अभिनव तिवारी, दीपक मिश्र, कुलदीप दूबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम सहित विभिन्न जनपदों के पार्टी पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
