•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया निरीक्षण, चारधाम यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
संवाददाता – दीपक कुमार
देहरादून/नई दिल्ली। दिल्ली, सहारनपुर और देहरादून को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे आखिरकार तैयार हो गया है। करीब छह वर्षों में निर्मित इस परियोजना की लागत लगभग 12,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 203 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय अब 5-6 घंटे से घटकर महज 2-3 घंटे रह गया है।


प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए देहरादून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना को देश के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह विकास की नई दिशा तय करेगा।
चारधाम यात्रियों को राहत
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यातायात सुगम होने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों में उत्साह
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कड़ी धूप के बावजूद लोग घंटों इंतजार कर उनका स्वागत करने के लिए खड़े रहे। देहरादून पहुंचने में प्रधानमंत्री को तय समय से कुछ विलंब हुआ, क्योंकि वे रास्ते में लोगों से मिलते हुए आगे बढ़े।
उत्तराखंड के विकास पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तो विकास की शुरुआत है और आने वाले समय में उत्तराखंड को और अधिक सुंदर एवं विकसित बनाया जाएगा।
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
