बस्ती। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्ती पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वारंटी और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना छावनी क्षेत्र से पांच वारंटी गिरफ्तार किए गए। इनमें शिव कुमार वर्मा (लोनियापार), खुशीराम (जुआ), सतीश (सेवरालाला), मुख्तार अली (देवखाल बबुआ) और सुरेन्द्र कुमार (सौरी) शामिल हैं।
वहीं थाना रुधौली पुलिस ने शिव शंकर (बेलगड़ी) तथा बसंत (मुडाडिहा खुर्द) को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया। थाना गौर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में रामजी मौर्या (पटेल नगर बभनान) को गिरफ्तार किया।
थाना सोनहा पुलिस ने रामऔतार (ककरहिया) को वारंटी के रूप में पकड़ा, जबकि थाना मुण्डेरवा पुलिस ने बब्लू उर्फ दिनेश (गूदी), कृष्णा पाण्डेय (छपिया लुटावन), बाबूलाल गौड़ (कराह पठिया) और परमेश (रामपुर) को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में कुसुम (राजा बाजार) को गिरफ्तार किया। थाना लालगंज पुलिस ने पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में आशिक अली (भरवलिया) को गिरफ्तार किया।
थाना दुबौलिया पुलिस ने पिंटू सिंह और उजागिर (बरदिया कुंवर) को वारंटी के रूप में पकड़ा। थाना परसरामपुर क्षेत्र में बीएनएस की धाराओं में एक नाबालिग लड़की को संरक्षण में लिया गया।
इसके अलावा थाना वाल्टरगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में प्रिन्स यादव (16 वर्ष) को गिरफ्तार किया। थाना हर्रैया पुलिस ने दंगा और मारपीट के मामले में शिव प्रसाद, सुबाष, संतोष, शनि और विजय (रायपुर) को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया। साथ ही लूट के मामले में वांछित शिवम सिंह (हतवा) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
