कुदरहा(बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में बुजुर्ग शिवपूजन की मौत के मामले में महादेवा विधायक दूधराम ने मृतक के घर पहुंचकर उनकी पत्नी मालती देवी से मुलाकात की। विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव आर्थिक सहयोग देने तथा शासन-प्रशासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान मालती देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मलखान, बहू संगीता के साथ अलग रहता था, जबकि वे स्वयं दीनानाथ और छोटे बेटे शिवनाथ राजभर के साथ रह रही थीं। उन्होंने घटना के संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी की।
विधायक दूध राम ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और आवश्यक सरकारी मदद उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर फूलचंद श्रीवास्तव, कृष्णकुमार राजभर, विनोद राजभर, तीरथ राजभर, रामचंद्र राजभर सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
