रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित नजीबाबाद प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सब रजिस्ट्रार टीम और रोडवेज टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रोडवेज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

सोमवार दोपहर टूर्नामेंट का शुभारंभ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रकृति अग्रवाल, शगुन प्रजापति, मयांशि, यशस्वी, ईशानी और परविंदर कौर सहित अन्य बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद संजय कुमार अग्रवाल, दानिश मंसूरी एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
अंपायर फाजिल अली और संतोष सिंह की देखरेख में खेले गए मैच में रोडवेज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सब रजिस्ट्रार टीम मात्र 95 रन पर सिमट गई।
रोडवेज टीम की ओर से रविंद्र ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों में 76 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। वहीं कृष्णा ने 26 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया तथा 1 विकेट भी हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविंद्र को मैन ऑफ द मैच और कृष्णा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विजेताओं को सतनाम सिंह बाजवा, सुरेंद्र चौधरी एवं आयोजन समिति द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच की आकर्षक कमेंट्री सुखदेव सिंह ने की।
इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, दानिश मंसूरी, विनीत कुमार विक्की, आदित्य विक्की, अयान सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद विशाल, अनवर अंसारी, हिना अग्रवाल, विनीता, मधु माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब के जीटी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है।
