के. के. मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला कारागार, संत कबीर नगर में निरुद्ध महिला बंदियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।


जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बंदियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में सहायक होते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
प्रतियोगिता के समापन पर जेल अधीक्षक द्वारा प्रतिभागी महिला बंदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
